Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

स्पीकर खंडूडी और सांसद अजय भट्ट ने कई मुद्दों पर की चर्चा

भाजपा विधायक सरिता आर्य ने स्पीकर का स्वागत किया

हरेला पर्व- कुमाऊं दौरे पर किया पौधरोपण

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण अपने कुमाऊं क्षेत्र प्रवास के दूसरे दिन हल्द्वानी सर्किट हाउस पहुंची जहां नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट से उन्होंने शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा वार्ता हुई।

हल्द्वानी पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का स्थानीय विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। ऋतु खण्डूडी भूषण ने हल्द्वानी पहुंचने पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मिलन और संवाद से राज्य के विकास और जनहित के कार्यों में तेजी आएगी।

भेंट के पश्चात, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने हल्द्वानी काठगोदाम स्थित शक्तिपीठ शीतला माता मन्दिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

विभिन्न कार्यक्रमों में स्थानीय कार्यकर्ता व जनता के बीच में उत्साह व जागरूकता देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी का हृदय से आभार व धन्यवाद किया। साथ विधानसभा अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अपार हर्ष व उत्साह व्यक्त करते हुये कहा कि उनके आगमन से सभी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गजराज बिष्ट , सचिन शाह , ग्राम प्रधान कलावती देवी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम गोस्वामी ,प्रमोद बोहरा मुकेश बोरा,विजय कौशल जीना मनराल ,दीपाशुं जीना ,पंकज सूर्य उदित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top