Breaking News
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर
गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड में स्थापित किये जा रहे 11729 पोलिंग बूथ- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य में 11729 पोलिंग बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। इन सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य में सक्षम ऐप को 51 हजार 373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के माध्यम से 1623 लोगों द्वारा डोली के लिए अनुरोध किया गया है। 2437 लोगों द्वारा व्हील चेयर का अनुरोध किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3392 मैग्निफाइंग ग्लास की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गई है। सभी जनपदों में 208 वाहन की व्यवस्था की गई है, जो दिव्यांग व्यक्तियों को बूथ तक लायेंगे और उसके बाद घर तक छोड़ेंगे। मतदान स्थलों पर 14 हजार 32 सहायक उपलब्ध रहेंगे, जो विभिन्न सहायता उपलब्ध करायेंगे। मतदान के दौरान हर बूथ पर ब्रेल आधारित बैलेट पेपर और निर्देशिका उपलब्ध कराई जा रही है। 13 हजार 480 ब्रेल आधारित बैलेट पेपर उपलब्ध कराये गये हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े 505 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से आवेदन किया था। अभी तक 247 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान पूर्ण कर लिया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे 16 अप्रैल 2024 तक अपना मतदान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top