Breaking News
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
13 वर्षीय लड़के ने भेजा दिल्ली एयरपोर्ट पर बम वाला ईमेल, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: पुलिस ने रविवार को बताया कि 13 वर्षीय एक लड़के को दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर एक ईमेल भेजने के आरोप में पकड़ा गया है, जिसमें उसने झूठा दावा किया था कि दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम रखा गया है। पुलिस उपायुक्त (आईजीआई एयरपोर्ट) उषा रंगनानी ने बताया कि लड़के ने कुछ दिन पहले एक अन्य किशोर द्वारा बम की धमकी देने की झूठी खबर से प्रभावित होकर “जोक के लिए” यह मेल भेजा था।

डीसीपी ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई, जब 18 जून को दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी के बारे में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। डीसीपी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी दिशा-निर्देशों, प्रोटोकॉल और एसओपी का पालन किया गया।

उन्होंने कहा, “एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया और आपातकाल घोषित कर दिया गया।” हालांकि, जांच के दौरान ईमेल फर्जी पाया गया, उन्होंने कहा। रंगनानी ने कहा, “जांच के दौरान, यह पता चला कि ईमेल भेजने के तुरंत बाद ईमेल आईडी को हटा दिया गया था। ईमेल को उत्तरांचल के पिथौरागढ़ में ट्रेस किया गया।”

उन्होंने कहा कि एक टीम भेजी गई और फर्जी ईमेल भेजने के आरोप में लड़के को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा, “लड़के ने पुलिस टीम को बताया कि उसके माता-पिता ने उसे पढ़ाई के लिए एक मोबाइल दिया था, जिसके जरिए उसने ईमेल भेजा और बाद में अपनी आईडी हटा दी। उसने अपने माता-पिता के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की क्योंकि वह डर गया था। उसे पकड़ लिया गया और उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top