Breaking News
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

ललपनिया । झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पर किशोरी की तस्वीर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रसारित करने का भी आरोप है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्टूबर की शाम उनकी बेटी पास के गांव में अपनी दादी के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात में घर लौटते समय आरोपी युवक ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में आरोपी पर किशोरी को जबरन चंद्रपुरा ले जाने और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का भी आरोप लगाया गया है।

परिजनों को घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद मिली। इसके बाद वे आरोपी के घर पहुंचे, जहां से किशोरी को बरामद किया गया। बुधवार, 28 अक्टूबर की शाम पीड़िता की मां ने गोमिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के अनुसार, पुलिस ने कांड संख्या 130/2026 के तहत पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया से तस्वीर हटाने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top