Breaking News
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी

जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी

कार से बाइक टच होने पर 17 साल के किशोर को किया अगवा, ऑफिस में पीट-पीटकर मार डाला

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी इलाके से रोड रेज का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ महज कार से बाइक टच हो जाने के विवाद में कार सवार युवकों ने एक 17 वर्षीय किशोर को अगवा कर लिया और प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में ले जाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक किशोर की पहचान लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी के रहने वाले जैद (17) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को जैद अपने दो दोस्तों, नदीम और इब्राहीम के साथ बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। स्विमिंग पूल से लौटते समय बंथला नहर रोड पर उनकी बाइक सामने से आ रही एक कार से साइड से टकरा गई। इसी मामूली बात पर कार सवार दो युवकों ने पहले तो सड़क पर ही जैद की पिटाई की और फिर उसे जबरन अपनी कार में डालकर पास ही स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ले गए। वहाँ आरोपियों ने जैद को इस कदर पीटा कि वह अधमरा होकर बेहोश हो गया।

जैद के दोस्त पीछा करते हुए जब प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पहुंचे, तो उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। दोस्त आनन-फानन में घायल जैद को ई-रिक्शा के जरिए उसके घर ले गए और परिजनों को पूरी बात बताई। परिवारवाले तुरंत जैद को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी (GTB) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाने की पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top