Breaking News
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ

जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान

बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 

भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया

कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की होगी उच्चस्तरीय जांच- जिलाधिकारी

रायवाला में 500 किलो गौमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार

महिला एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, 5 सितंबर से होगा आगाज

हांगझोउ में भारत का पहला मुकाबला थाईलैंड से 5 सितंबर को

नई दिल्ली। अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को हांगझोउ (चीन) में 5 से 14 सितंबर तक होने वाले महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। यह टूर्नामेंट बेहद अहम है क्योंकि इसका विजेता सीधे 2026 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में जगह बनाएगा।

भारत को पूल-बी में रखा गया है, जहां टीम को जापान, थाईलैंड और सिंगापुर से भिड़ना होगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 सितंबर को थाईलैंड से, दूसरा मैच 6 सितंबर को जापान से और आखिरी पूल मैच 8 सितंबर को सिंगापुर से होगा।

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने टीम चयन पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह टीम अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य आक्रामक और अनुशासित हॉकी खेलना है और हमें विश्वास है कि खिलाड़ी एशिया की शीर्ष टीमों से कड़ी चुनौती लेने में सक्षम हैं।”

टीम में गोलकीपर की जिम्मेदारी बंसारी सोलंकी और बिचु देवी खारीबाम को दी गई है। डिफेंस लाइन में निक्की प्रधान और उदिता जैसी सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरे भी शामिल हैं। मिडफील्ड की कमान सलीमा टेटे के साथ नेहा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी और वैष्णवी फाल्के जैसी खिलाड़ियों के पास होगी। वहीं, फॉरवर्ड लाइन में नवनीत कौर, संगीता कुमारी, मुमताज खान और दीपिका जैसे स्ट्राइकर भारत की आक्रामक ताकत साबित होंगे।

गौरतलब है कि इस बार टीम में अनुभवी खिलाड़ी सविता और सुशीला चानू शामिल नहीं हैं, जिन्होंने हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top