Breaking News
दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा

शादी के कुछ महीनों बाद 23 वर्षीय IT इंजीनियर की मौत, ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

गोरखपुर में बातचीत के बहाने युवक को बुलाकर मारी गोली, तीन हिरासत में

कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया

भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ

एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

जौनपुर में 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, नुकीले हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज
सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज
शादी के कुछ महीनों बाद 23 वर्षीय IT इंजीनियर की मौत, ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

पुणे। शादी के कुछ ही महीनों बाद 23 वर्षीय आईटी इंजीनियर वैष्णवी प्रवीण जरांडे की मौत का मामला सामने आया है। वैष्णवी ने अपने ससुराल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है।

वैष्णवी की शादी 9 मई को ओंकार संजय घिसारे से हुई थी। शादी के बाद वह पुणे स्थित ससुराल में रहने लगी थी। नौकरी के सिलसिले में कुछ समय बेंगलुरु में रहने के बाद जून के अंत में वह पुणे लौट आई और ससुराल से ही एक आईटी कंपनी में काम करने लगी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी में उन्होंने करीब 45 लाख रुपये खर्च किए और 10 तोले सोना दिया था। इसके बावजूद पति, सास और ससुर की ओर से कार खरीदने के लिए मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक मांग पूरी नहीं होने पर वैष्णवी को लगातार परेशान किया जा रहा था।

शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर की रात वैष्णवी ने अपनी मां को फोन कर ससुराल में हो रही कथित प्रताड़ना की जानकारी दी थी। उसी रात करीब 11:30 बजे उसके पति ने भी मायके वालों से फोन पर बात की। इसके बाद जब परिवार का वैष्णवी से संपर्क नहीं हो सका तो वे पुणे के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने पर उन्हें उसकी मौत की जानकारी मिली।

वैष्णवी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति ओंकार संजय घिसारे, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top