Breaking News
हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम
हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम
गुरुग्राम में बुजुर्ग से 1.98 करोड़ रुपये की ठगी, हैदराबाद निवासी आरोपी को तीसरी बार मिली जमानत
गुरुग्राम में बुजुर्ग से 1.98 करोड़ रुपये की ठगी, हैदराबाद निवासी आरोपी को तीसरी बार मिली जमानत
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
बेगूसराय में किशोरी से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में किशोरी से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
गाजियाबाद के फ्लोरा एनक्लेव में सनसनी: प्रेमिका से मिलने पहुंचे 23 वर्षीय युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

गाजियाबाद (मसूरी): गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले फ्लोरा एनक्लेव (गंगापुरम इंद्रगढ़ी) में एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक 23 वर्षीय युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमन पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अमरोहा के कुआँ खेड़ा (थाना जोया) का रहने वाला था। पुलिस जांच में सामने आया कि अमन की प्रेमिका फ्लोरा एनक्लेव में एक कमरा किराए पर लेकर रहती है और यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। अमन उससे मिलने के लिए विशेष रूप से अमरोहा से मसूरी आया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और अनबन हो गई। इसी बहस के बाद तैश में आकर अमन ने कमरे के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मसूरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम व आगे की मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कमरे में मौजूद युवती से भी गहन पूछताछ की है ताकि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top