Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मैनपुरी में शादी को लेकर विवाद, पिता ने बेटी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस हिरासत में आरोपी
मैनपुरी में शादी को लेकर विवाद, पिता ने बेटी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस हिरासत में आरोपी
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
यूके में पढ़ाई कराने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये ठगे, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
यूके में पढ़ाई कराने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये ठगे, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
दरभंगा में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
रोहिणी में 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, 80 लाख रुपये हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-3 में मंगलवार रात घर में अकेले मिले 60 वर्षीय राकेश खन्ना की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की साली की बेटी सिमरन, उसका प्रेमी हिमांशु और पारस व चिराग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों की नजर राकेश खन्ना को हाल ही में फ्लैट बेचने से मिली करीब 80 लाख रुपये की रकम पर थी।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय राकेश खन्ना घर में अकेले थे। उनकी पत्नी किसी काम से बाजार गई हुई थीं। इसी दौरान कुछ लोग घर पहुंचे और कथित तौर पर लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया। बाद में राकेश घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के घर से नकदी और कुछ सामान गायब मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के साथ लूटपाट के एंगल से जांच शुरू की। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि वारदात में मृतक के परिचित लोगों की भूमिका हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, सिमरन को जानकारी थी कि राकेश खन्ना ने हाल ही में अपना एक फ्लैट बेचा था और उन्हें करीब 80 लाख रुपये मिले थे। आरोप है कि इसी रकम को हड़पने के लिए साजिश तैयार की गई। पुलिस के मुताबिक, हत्या और लूट के बाद आरोपितों ने हाथ लगी रकम से सोने के जेवर भी खरीदे थे। पुलिस इन्हें मामले में अहम साक्ष्य मानकर जांच कर रही है।

पुलिस ने बुधवार सुबह सिमरन, पारस और चिराग समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस हत्या के तरीके, लूटे गए सामान और वारदात में प्रत्येक आरोपित की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top