Breaking News
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
बेवजह बवंडर, पत्रकारों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही राज्य की धामी सरकार

-स्थानीय पत्रकारों के हितों में पहली बार किसी सरकार ने उठाए बड़े कदम

-छोटे एवं मंझौले पत्र-पत्रिकाओं को नियमित रूप से प्रदान किये जा रहे विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ विघ्नसंतोषी, आये दिन कुछ न कुछ नए खुरपेंच में लगे रहते हैं। इस बार उनके हाथ कुछ नहीं आया तो निशाना कांग्रेस के मार्फत राज्य के सूचना विभाग को बना डाला। एक पत्रिका को कथित रूप से विज्ञापन जारी करने के मामले में तथ्यों को परे रखकर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे जबकि हकीकत यह है कि राज्य की धामी सरकार पत्रकारों के हितों के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य कर रही है। राज्य के पत्रकारों के हित में पहली बार ऐसे कई ठोस निर्णय लिए गए जो पहले कभी नहीं हुए। सबसे अहम बात यह कि स्वयं मुख्यमंत्री धामी बीती 5 अगस्त को सूचना निदेशालय पहुँचे और सूचना महानिदेशक व उनकी पूरी टीम की मौजूदगी में राज्य के पत्रकारों के हित में तमाम अहम निर्णय लिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के लिए बने कार्पस फण्ड को 10 करोड़ किया जाएगा। पहले इस फंड की राशि 5 करोड़ हुआ करती थी। यानि अब इसे दोगुना कर दिया गया है। इतना ही नहीं, पहली बार किसी सरकार ने तहसील स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को मान्यता देने के लिए व्यवस्था बनाने की बात कही है। एक और बात यह कि पत्रकारों को ग्रुप इन्शुरन्स की सुविधा देने पर भी विचार शुरू हो गया है।

वहीं, विभाग द्वारा नियमित रूप से उत्तराखंड के छोटे एवं मंझौले पत्र पत्रिकाओं का विशेष रूप से प्रोत्साहन किया जा रहा है। विगत दो वर्ष से इन पत्रों को नियमित रूप से विज्ञापन प्रदान किये जा रहे हैं। इसी 15 अगस्त को समस्त साप्ताहिक-मासिक आदि पत्र पत्रिकाओं को दो दो पेज का विज्ञापन जारी करने के अलावा इससे कुछ दिन पूर्व भी एक विज्ञापन छोटे पत्र-पत्रिकाओं को दिया गया। ऐसे में, विज्ञापनों को लेकर बेवजह का बवंडर करना प्रायोजित नजर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top