Breaking News
मेरठ में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान
मेरठ में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान
विकासनगर में मोबाइल टावर से 80 हजार का सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
विकासनगर में मोबाइल टावर से 80 हजार का सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
देहरादून में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और डायरी की बरामद
देहरादून में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और डायरी की बरामद
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
मेरठ में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेल से जमानत पर बाहर आए एक बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को निशाना बनाया। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने एक पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, इत्तेफाक नगर निवासी भूरा का आरोप है कि करीब आठ साल पहले शादाब ने उसकी बहन से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया गया है कि करीब एक महीने पहले शादाब को गांजा तस्करी के मामले में जेल भेजा गया था और वह 12 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।

भूरा के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे वह अपनी गली में टहल रहा था। इसी दौरान शादाब अपने दो साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंचा और उस पर फायरिंग कर दी। हमले से बचने के लिए पीड़ित ने पास के एक मकान में शरण ली। आरोप है कि पुराने रंगदारी के मुकदमे में समझौता कराने का दबाव बनाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कोतवाली संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। सीओ के अनुसार, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

मेरठ में मारपीट के बाद दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने शुरू की जांच

लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ही विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव का दूसरा मामला भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इत्तेफाक नगर निवासी साबिर के बेटे अल्लू की पड़ोसी मन्नू के साथ कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर अल्लू ने मन्नू के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी किया गया।

सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली संग्राम सिंह और थाना प्रभारी विशाल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top