Breaking News
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
हल्के में न लें बार-बार पेट खराब होने की परेशानी, हो सकती है सीरियस बीमारी

पेट खराब होना काफी आम होता है. पेट दर्द और कब्ज की वजह से ऐसा हो सकता है। कई बार खराब खाने-पीने की वजह से भी पेट में खराबी आ सकती है. लेकिन अगर ये समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो अलर्ट हो जाना चाहिए. इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. सही समय पर इसका इलाज करवाना चाहिए, वरना कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। यहां जानिए पेट खराब होने के 6 मुख्य कारण…

बार-बार पेट खराब होने के 6 कारण

वायरल डायरिया
वायरल डायरिया के नॉर्मल कंडीशन है, जो आमतोर पर अपने आप ही ठीक हो जाती है. अगर संक्रमित खाना और पानी का सेवन करते हैं तो वायरल डायरिया हो सकता है. जिसकी वजह से बार-बार पेट खराब हो सकता है।

पेप्टिक अल्सर डिजीज
पेट की परत में अल्सर के कारण भी लगातार पेट दर्द और इससे जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. अगर बार-बार पेट खराब हो रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत जाकर डॉक्टर से मिलना चाहिए।

फूड एलर्जी
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स की वजह से खाना को सही तरह पचा पाना मुश्किल होता है, जो पेट खराबी का एक कारण हो सकता है. अगर बार-बार पेट खराब हो रहा है तो आपको फूड एलर्जी भी हो सकती है।

खतरनाक बीमारियां
पेट की परेशानी या बार-बार पेट खराब होना कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. इसलिए सावधान रहना चाहिए, खानपान का ध्यान रखना चाहिए और इस तरह की समस्याओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

खराब खानपान
अल्ट्रा हाई प्रोसेस्ड फूड्स जैसे ब्रेड, पास्ता, बिस्कुट, नूडल्स, केक या मसालेदार, फैटी खाना या खाने का सही टाइम न होने की वजह से भी पेट में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती है।

लाइफस्टाइल में बदलाव
खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी पेट में खराबी आ सकती है. तनाव, शराब या धूम्रपान का ज्यादा सेवन पेट को खराब हो सकता है. इसकी वजह से पेट में असहनीय दर्द भी हो सकता है।

पेट की सेहत का ख्याल कैसे रखें
1. घर पर बना खाना ही खाएं,
2. हरी सब्जियां, फल और दही डाइट में शामिल करें.
3. प्रोसेस्ड, मसालेदार और ऑयली चीजों से दूरी बनाएं.
4. शराब और तंबाकू का सेवन न करें.
5. तनाव को मैनेज करना सीखें.
6. लाइफस्टाइल को बेहतर बनाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top