Breaking News
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
मोबाइल चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा,चार लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; एक गिरफ्तार
मोबाइल चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा,चार लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; एक गिरफ्तार
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
कैलिफोर्निया में दो सहेलियों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
कैलिफोर्निया में दो सहेलियों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बल्लूपुर-चकराता रोड पर थार से हुड़दंग, पुलिस ने चालक समेत 3 को हिरासत में लिया
बल्लूपुर-चकराता रोड पर थार से हुड़दंग, पुलिस ने चालक समेत 3 को हिरासत में लिया
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
मोबाइल चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा,चार लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; एक गिरफ्तार

फरीदकोट। मोबाइल फोन चोरी के संदेह में 21 वर्षीय युवक को घर ले जाकर कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटने के बाद उसकी मौत का मामला सामने आया है। फरीदकोट की बाजीगर बस्ती में हुई घटना में गंभीर रूप से घायल हरप्रीत सिंह ने करीब छह दिन तक अस्पताल में उपचार के बाद 10 सितंबर को दम तोड़ दिया।

मृतक की मां मीना कौर की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, चार सितंबर की सुबह करीब चार बजे बलविंदर सिंह, उसका बेटा वरिंदर सिंह, अतिंदर सिंह उर्फ गगन और अजय सिंह उर्फ भजन कथित तौर पर हरप्रीत को अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां हरप्रीत को बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।

परिजनों के अनुसार, जब परिवार का एक सदस्य हरप्रीत को छुड़ाने आरोपितों के घर पहुंचा तो उसे कथित तौर पर धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। शिकायत में आरोप है कि इसके बाद भी सुबह से शाम तक हरप्रीत के साथ मारपीट होती रही। शाम को आरोपितों ने उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़ दिया।

इसके बाद परिजन उसे गुरु गोबिंद सिंह चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। करीब छह दिन बाद 10 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

हरप्रीत की बहन नीतू ने आरोप लगाया कि उसके भाई पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाया गया था। उसका भाई लगातार चोरी से इनकार करता रहा, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। परिवार ने कहा है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, तब तक हरप्रीत का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

थाना सिटी-दो के प्रभारी अकलप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट और मौत के मामले में केस दर्ज किया गया है। बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा।

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की ओर से छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top