Breaking News
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या
उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण
बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण
बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल
बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा
IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
फिल्म ‘युध्रा’ का ट्रेलर जारी, फुल एक्शन मोड़ में दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी

सिद्धांत चतुर्वेदी पिछली बार फिल्म खो गए हम कहां में नजर आए थे। इस फिल्म में अनन्या पांडे और अभिनेता आदर्श गौरव उनके साथ थे। ओटीटी पर आई उनकी इस फिल्म की कहानी और इसमें उनके अभिनय की तारीफ हुई थी। फिल्म गली बॉय से मशहूर हुए सिद्धांत की अगली फिल्म युध्रा की घोषणा काफी पहले हो गई थी और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका इंतजार सिद्धांत के प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री से था।

पिछले दिनों युध्रा से सभी कलाकारों के नए पोस्टर सामने आए थे, जिसके बाद फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई थी।ट्रेलर में सिद्धांत का खतरनाक अवतार देखने को मिल रहा है, जो इससे पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखा। उधर विलेन बने राघव जुयाल भी अपने दमदार अंदाज से दिल जीत लेते हैं, वहीं अभिनेत्री मालविका मोहनन की मौजूदगी कहानी में रोमांच और सस्पेंस जोड़ जाती है।इस फिल्म में खूब खून-खराबा देखने को मिलेगा।

युध्रा एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसकी शूटिंग भारत और विदेशों में की गई है। निर्माताओं ने सिद्धांत को फिल्म में एंग्री यंग मैन के रूप में पेश करने की योजना बनाई है,जो फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिल रहा है।यह फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी। इस फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। रवि उद्यावर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जो श्रीदेवी की फिल्म मॉम के निर्देशक थे।

सिद्धांत को रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म गली बॉय से पहचान मिली थी। इसके लिए उन्होंने स्क्रीन अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड तक अपने नाम किया था।फिल्म में उनके किरदार एमसी शेर पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया था।सिद्धांत निर्माता करण जौहर की फिल्म धडक़ 2 में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। यह 2018 में आई करण की फिल्म धडक़ का सीक्वल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top