Breaking News
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के अशाबारी इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह तस्करी से जुड़े कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात तीन BSF जवानों को निशाना बनाया। आरोपियों ने जवानों के साथ मारपीट की और एक सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बॉक्सानगर क्षेत्र के अशाबारी में हुई। हमले के दौरान आरोपियों ने जवानों पर डंडों से वार किए। इतना ही नहीं, घायल सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है। अचानक हुए इस हमले में तीनों जवान घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने BSF जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के साथ इस तरह की हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। सुरक्षाकर्मियों पर हमला गंभीर मामला है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घटना में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवान सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं। सरकार इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top