Breaking News
जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी
तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा राज्य की बेटी अंकिता को जरूर मिलेगा न्याय

गैर जिम्मेदाराना आरोप के बजाय न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा करे कांग्रेस

देहरादून। भाजपा ने अंकिता हत्याकांड मे कांग्रेस पर तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करने और भाजपा तथा जांच एजेंसियों के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अंकिता हत्या कांड राज्य मे एक दुखद घटना है, लेकिन उसके बाद जो कार्यवाही हुई वह शीशे की तरह साफ है। एक तरफ आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने और मामले की जांच शुरू हुई तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने चिर परिचित कार्य आंदोलन शुरू कर दिया।

हालांकि मामले का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने एजेंसियों को तत्काल एक्सन लेने के निर्देश दिये तो 24 घण्टे के भीतर आरोपी जेल की सलाखों के पीछे चले गये। आक्रोशित लीगों ने रिजार्ट मे आगजनी की हो या अन्य कार्यवाही वह सब आक्रोश से घटित हुआ, लेकिन जाँच एजेंसी अपना कार्य करती रही। मामले मे विवेचना एक SIT गठित कर DIG स्तर की महिला अधिकारी के नेतृत्व में की गई है। एफआईआर दर्ज कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेकर तथा साक्ष्य संकलन कर विवेचना में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। अलग अलग स्तर पर आरोपियों की जमानत का विरोध किया गया।अभियोजन पक्ष द्वारा मज़बूत पैरवी की गई है। सरकार की तरफ़ से अंकिता भंडारी के परिवार द्वारा इच्छित अधिवक्ता को अभियोजन अधिकारी नियुक्त किया गया।

सरकार के स्तर पर अंकिता को न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रभावी कार्यवाही की गई है। अब मामला न्यायालय के समक्ष है। हमें पूरा विश्वास है कि इस प्रकरण में न्याय पालिका अंकिता और उसके परिवार के साथ इंसाफ करेगी। ऐसे समय में विपक्ष को न्याय पालिका के निर्णय की प्रतीक्षा करनी चाहिए और ऐसे गैर जिम्मेदाराना आरोप नहीं लगाने चाहिए। 2024 के आने वाले परिणामों से परेशान होकर कांग्रेस पार्टी ऐसी बचकाना हरकतें कर रही है। ईश्वर इन्हें सद्बबुद्धि दे। उन्होंने कहा कि अंकिता पूरे राज्य की बेटी है और उसे न्याय मिले इसे लेकर राज्यवासी न्याय की प्रतिक्षा कर रहे है। जांच एजेंसियों की जांच पर भी पूरा भरोसा है। कांग्रेस कोर्ट मे चल रही कार्यवाही और बयानों के अंश निकालकर और तोड़ मरोड़ कर अवसर ढूंढ रही है। उसकी यह मंशा पहले की तरह इस बार भी गलत साबित होगी और अंकिता को जरूर न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top