Breaking News
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में 16 सितंबर 2026 की रात थाना सेलाकुई पुलिस को सूचना मिली कि भागीरथी एनक्लेव स्थित कपिल मेडिकल हॉल के सामने वाली गली में एक व्यक्ति तेज और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहा है। स्थानीय लोगों ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो वह उनके साथ विवाद करने लगा और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने लगा।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कुछ स्थानीय लोगों ने एक स्कॉर्पियो वाहन संख्या एचआर05बीएस-2726 को रोक रखा था। वाहन चालक नीरज पुत्र राजेंद्र सिंह लोगों के साथ जोर-जोर से हल्ला करते हुए झगड़ा कर रहा था।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि चालक कॉलोनी के भीतर स्कॉर्पियो को बेहद खतरनाक और अनियंत्रित तरीके से चला रहा था। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए उसे ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद वह उनके साथ झगड़ने लगा। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद भीड़ भी आक्रोशित हो गई और शांति व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालक नीरज को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। वहीं, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top