Breaking News
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9.38 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9.38 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
भोजपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी, बड़े बेटे और बहू हिरासत में; संपत्ति विवाद की आशंका
भोजपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी, बड़े बेटे और बहू हिरासत में; संपत्ति विवाद की आशंका
बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार
बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार
देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव
त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव
ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद
गुरु रंधावा की पहली पंजाबी फिल्म शाहकोट का ट्रेलर जारी, 4 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

गुरु रंधावा संगीत की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम हैं। गायक और म्यूजिक कंपोजर के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है।गायिकी में अपनी छाप छोडऩे के बाद रंधावा ने फिल्म कुछ खट्टा हो जाए (2024) के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा।पिछले लंबे समय से रंधावा अपनी पहली पंजाबी फिल्म शाहकोट को लेकर चर्चा में हैं।अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

गुरु रंधावा, जिनकी आवाज़ हमेशा दिल को छूने वाली रही है, इस बार एक प्रमुख भूमिका में नजऱ आएंगे। ट्रेलर में उनकी एक्टिंग की झलक देखकर यह कहना मुश्किल नहीं कि यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। दर्शकों को उनकी अभिनय क्षमता का नया पहलू देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एक एक होनहार म्यूजिशियन के एयर टिकट घूमती है जिसका किरदार गुरु रंधावा द्वारा निभाया गया है और दिखाया गया है की किस तरह से उनकी इस म्यूजिकल जर्नी में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, उनके सपने को पूरा करने में कौन-कौन सी बाधाएं उनका इंतज़ार कर रही हैं।

ईशा तलवार, जिनकी परफॉर्मेंस हमेशा प्रभावशाली रही है, इस फिल्म में एक ऐसा किरदार निभा रही हैं जो दर्शकों को गहराई से छूने वाला होगा। उनके अभिनय से फिल्म में एक भावनात्मक और मानवीय आयाम जुड़ता है, जो इसे और भी ख़ास बनाता है।

ट्रेलर में फिल्म की शानदार सिनेमैटोग्राफी और दिल को छूने वाला संगीत दर्शकों को प्रभावित करता है। यह फिल्म एक सांस्कृतिक और भावनात्मक यात्रा का वादा करती है, और इसके रिलीज होने के साथ ही दर्शकों को एक अनोखा अनुभव मिलने वाला है।

शाहकोट में रंधावा की जोड़ी ईशा तलवार के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।गुरशबाद, हरदीप गिल, सीमा कौशल, नेहा दयाल और मनप्रीत जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा राज बब्बर भी इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।शाहकोट गुरु की पहली पंजाबी फिल्म है। फिल्म के निर्देशन की कमान राजीव ढींगरा ने संभाली है।यह फिल्म 4 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top