Breaking News
यूएई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग, 14 की मौत, 30 घायल
यूएई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग, 14 की मौत, 30 घायल
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान
उतरौला में पानी के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, बुजुर्ग की मौत; सात महिलाएं घायल
उतरौला में पानी के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, बुजुर्ग की मौत; सात महिलाएं घायल
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा
आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम
आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम
मुख्यमंत्री धामी से प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी से प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने की शिष्टाचार भेंट
रामनगर में महिला की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार
रामनगर में महिला की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में सीमा पार से होने वाली हथियारों की तस्करी के खिलाफ अमृतसर जिला शहरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बड़े इंटरनेशनल अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती पूछताछ और तफ्तीश में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी सरहद पार से संचालित हो रहे एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं। ये आरोपी विदेश में छिपे बैठे एक मुख्य तस्कर के सीधे संपर्क में थे और उसी के इशारे पर काम कर रहे थे। सीमा पार से ड्रोन या अन्य अवैध माध्यमों से इन हथियारों की खेप आरोपियों तक पहुंचाई जाती थी, जिसे बाद में पंजाब और अन्य राज्यों के अलग-अलग आपराधिक गिरोहों (गैंगस्टर्स) तक सप्लाई किया जाना था।

 इस बड़ी खेप की बरामदगी के बाद अमृतसर के थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारी टीमें इस पूरे सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। हथियारों की इस सप्लाई चेन के अंतिम छोर तक पहुंचने और इस गिरोह के मददगारों व अन्य सदस्यों को बेनकाब करने के लिए सघन जांच जारी है। उन्होंने साफ किया कि सीमा पार से संचालित होने वाले किसी भी आपराधिक नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top