Breaking News
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
ऋतिक रोशन के खानदान पर नेटफ्लिक्स ने किया द रोशंस सीरीज का ऐलान, जानें कब होगी रिलीज

रोशन, राकेश रोशन, राजेश रोशन और अब ऋ तिक रोशन बॉलीवुड में रोशन खानदान की नींव बरकरार रखे हुए हैं. ऋ तिक रोशन के दादा रोशन एक शानदार संगीतकार थे और ऋ तिक रोशन के चाचा राजेश रोशन को पिता से संगीत विरासत में मिला था. वहीं, राकेश रोशन ने बतौर डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया और अब ऋ तिक रोशन बतौर एक्टर दुनियाभर के फैंस पर राज कर रहे हैं. अब बॉलीवुड के इस हिट रोशन परिवार पर नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज द रोशंस का एलान किया है.  ओटीटी के अग्रणी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इसका ऑफिशियली एलान कर सीरीज का पोस्टर जारी किया है।

वहीं, रोशन परिवार की इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का टाइटल द रोशंस है. नेटफ्लिक्स ने बताया है कि द रोशंस जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल पेज पर बताया है कि डॉक्यूमेंट्री सीरीज द रोशंस फिल्म इंडस्ट्री के इस सक्सेस परिवार की कला की विरासत और पीढ़ी दर पीढ़ी इसे कैसे बढ़ाया गया है, इसमें दिखाया जाएगा. यह पहली बार है जब सिनेप्रेमियों को रोशन परिवार को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा. साथ ही रोशन परिवार का हिंदी सिनेमा में क्या योगदान रहा है इस पर भी पर्दा हटने जा रहा है.
बता दें, द रोशंस सीरीज की शुरुआत दिवंगत रोशन लाल नागरथ की संगीतमयी दुनिया से होगा, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में संगीत की कला को नए आयाम दिए. वहीं, सीरीज में रोशन परिवार के अचीवमेंट के बारे में भी देखने को मिलेगा. राकेश रोशन, राजेश रोशन और ऋतिक रोशन का हिंदी सिनेमा में योगदान भी अब लोगों के बीच आने वाला है।

बता दें, राकेश रोशन सीरीज द रोशंस के प्रोड्यूसर हैं और वहीं शशि रंजन को-प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ इसके डायरेक्ट भी हैं. शशि रंजन ने अपना अनुभव शेयर कर बताया है, इस सीरीज को डायरेक्ट करना मेरे लिए एक सम्मानजनक जर्नी रही है, मैं खुश हूं कि मुझे रोशन परिवार की विरासत से जुडऩे का मौका मिला, मैं इसके लिए रोशन परिवार का आभारी हूं, यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि मैं रोशन परिवार की क्रिएटिविटी, उनके साहस, कमिटमेंट की कहानी को दुनिया को दिखाने जा रहा हूं।

वहीं, नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेजिडेंट कंटेंट मोनिका शेरगिल ने कहा, हमें इस बात को बताते हुए बहुत खुशी है कि हम एक ऐसे परिवार की कहानी और जीवनी को सामने ला रहे हैं, जिसने सिनेप्रेमियों की कई पीढिय़ों के दिलों में जगह बनाई, द रोशंस सीरीज दिल से जुड़ी सीरीज है, जो एक इमोशनल सफर के महसूस कराने का दावा करता है।

(आरएनयू)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top