Breaking News
युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत
युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत
सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार
सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार
अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार
200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम
उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम
एसजीआरआर विश्वविद्यालय को मिला “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” अवार्ड

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित स्थिरता शिक्षा प्रशिक्षण के दौरान “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” अवार्ड प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण आईसीटी अकादमी और हनीवेल वेंचर द्वारा एक सीएसआर पहल के तहत साझेदारी में पटेलनगर स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं क कॉमर्स स्टडीज के सेमीनार हाल में स्नातक की छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है।

27 फरवरी से शुरु इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर सतपाल कलसी ने बताया गया कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए स्नातक विद्यार्थियों के लिए स्थिरता शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। प्रशिक्षण 13 मार्च तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आईपीसीसी ने चेतावनी दी है कि विनाशकारी प्रभावों को रोकने के लिए हमें ग्लोबल वार्मिंग को औद्योगिक क्रांति-पूर्व स्तर से 1.5°C तक सीमित करने के लिए त्वरित कदम उठाने होंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने भी पर्यावरणीय खतरों को वैश्विक स्थिरता के लिए प्रमुख चुनौतियों में से एक बताया है। लगभग 10 लाख प्रजातियां मानव गतिविधियों के कारण विलुप्ति के कगार पर हैं, इसकी गंभीरता को देखते हुए स्नातकों के लिए पारिस्थितिक, सामाजिक और आर्थिक प्रणालियों के परस्पर संबंध को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है।

इसके अलावा स्थिरता ज्ञान से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। 86% नियोक्ता इसे महत्व देते हैं। साथ ही, कंपनियां भी स्थिरता संबंधी पहलों के वित्तीय लाभ को स्वीकार कर रही हैं, जिससे आर्थिक प्रदर्शन और शेयर बाजार में लाभ भी बेहतर हो रहा है।

भविष्य की पीढ़ी को सशक्त बनाने की दिशा में अपनी आईसीटी अकादमी और हनीवेल ने कॉलेज के विद्यार्थियों को स्थिरता अध्ययन में प्रशिक्षित करने की एक नई पहल की है। यह प्रशिक्षण उन्हें संगठनों और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालने में मदद करेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक नई पीढ़ी के कुशल पेशेवर तैयार किए जाएंगे जो वैश्विक स्तर पर स्थिरता में योगदान दे सकें।

इस मौके पर कुलपति प्रो. कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार लोकेश गंभीर, सलाहकार प्रेजीडेंट प्रो. जेपी पचौरी, आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. दिब्या जुयाल, डीन एसएमसीएस प्रो. सोनिया गंभीर, प्रो. विपुल जैन, डा. दीप्ति, डा. ममता बंसल, डा. मोनिका बंगारी, ईशा शर्मा एवं आईसीटी के प्रतिनिधि आदित्य कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top