Breaking News
दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी
दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी
निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने ग्रेटर नोएडा से आरोपी दबोचा
निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने ग्रेटर नोएडा से आरोपी दबोचा
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
जल्द बढ़ेगा हेली एंबुलेंस सेवा का दायरा, तीन सदस्यीय कमेटी का किया गठन 

अस्पतालों से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए भी प्रदान की जाएगी हेली एंबुलेंस सेवा 

देहरादून। राज्य सरकार जल्द हेली एंबुलेंस सेवा का दायरा बढ़ाने जा रही है। अब तक सिर्फ मरीजों को दूरगामी क्षेत्रों से ऋषिकेश एम्स तक लाने के लिए हेली एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाता था। अब प्रदेश के अस्पतालों से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए भी हेली एंबुलेंस सेवा प्रदान की जाएगी। शासन की ओर से इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो इसका विस्तृत ड्राॅफ्ट बनाकर शासन को सौंपेगी। अब अस्पताल में मौत होने पर शव को निवास स्थान तक भेजने के लिए हेली एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ती है, तो प्रदेश के अंदर और बाहरी राज्यों के लिए यह सुविधा शुरू की जाएगी।

इसके लिए शासन की ओर से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. सुनीता टाम्टा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना और संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत जौहरी को भी शामिल किया गया है। समिति की ओर से इसके सभी पहलुओं का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसकी चुनौतियों को भी रेखांकित किया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश के किसी भी अस्पताल से शवों को निवास स्थान तक पहुंचाने के लिए हेली सेवा दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में यह पहली बार होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top