Breaking News
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून

मसूरी: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दिल्ली से घूमने आए एक नवविवाहित दंपती में से 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह कमरे में महिला का शव बेसुध हालत में मिला और उसके मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जहां फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

आईटी सेक्टर में कार्यरत था दंपती, नवंबर में हुई थी शादी
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विशाखापट्टनम की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ शकरपुर, पूर्वी दिल्ली में रह रही थी। दोनों आईटी (IT) क्षेत्र में कार्यरत थे; पति पुणे में जबकि मृतका गुरुग्राम में नौकरी करती थी। दोनों की शादी हाल ही में 8 नवंबर 2025 को हुई थी।

ऋषिकेश से होते हुए पहुंचे थे मसूरी; कमरे में मिले खून के निशान
पुलिस जांच में सामने आया कि यह दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचा था और 14 जून की रात करीब 11:30 बजे इस होमस्टे में ठहरा था। पति के बयान के अनुसार, रात करीब 3:30 बजे दोनों कमरे में सो गए थे। सुबह जब पति की आंख खुली, तो उसने देखा कि राधा गायत्री के मुंह से खून निकल रहा था और वह कोई हलचल नहीं कर रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि कमरे के अंदर भी खून के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और गहरा गया है।

“घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो विशाखापट्टनम से मसूरी के लिए रवाना हो चुके हैं। कमरे में मिले खून के निशानों और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले की  जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top