Breaking News
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
बेटी की बीमारी को बताया जादू-टोने का असर, देवरानी की गला घोंटकर कर दी हत्या
बेटी की बीमारी को बताया जादू-टोने का असर, देवरानी की गला घोंटकर कर दी हत्या
थाने के पास SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, दो लैपटॉप और 17 हजार रुपये ले गए चोर
थाने के पास SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, दो लैपटॉप और 17 हजार रुपये ले गए चोर
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
आभूषण दुकानदार को गोली मारकर लूट, तीन बदमाश अपाचे से फरार; पुलिस ने तेज की जांच
आभूषण दुकानदार को गोली मारकर लूट, तीन बदमाश अपाचे से फरार; पुलिस ने तेज की जांच
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
शादी के नाम पर ठगी-लूट का आरोप, बरवाअड्डा पुलिस ने 10 को दबोचा; 3 महिलाएं भी शामिल
शादी के नाम पर ठगी-लूट का आरोप, बरवाअड्डा पुलिस ने 10 को दबोचा; 3 महिलाएं भी शामिल
सीएम की पहल पर मंत्री-विधायक विवाद पर लगा फुल स्टाप

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रकरण की जांच को बनेगी कमेटी, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

देहरादून।  वन मंत्री सुबोध उनियाल एवं पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच हुए विवाद का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटाक्षेप करा दिया है। मुख्यमंत्री ने आज दोनों को साथ बैठाया और दोनों के बीच हुए मनमुटाव को खत्म कराया। बताया गया कि इस मामले में एक जाँच कमेटी बनाई जा रही है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने टौंस और गोविंद वन्यजीव विहार के डीएफओ के अटैचमेंट को लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल के सरकारी आवास पर विगत दिवस धरना दिया था। उन्होंने मंत्री पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था।

वहीं, इस मामले में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन मंत्री एवं विधायक दोनों को अपने साथ बैठाया और दोनों को समझा-बुझाकर पूरे मामले का पटाक्षेप करा दिया। मामले की जांच को कमेटी बनाई जाएगी जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मेरा विधासभा क्षेत्र एक सीमंतवर्ती क्षेत्र है और यहां के डीएफओ के तानाशाही पूर्ण रवैये के कारण मंत्री से भेंट की थी। आज मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हमारी बैठक हुई और मैं यही कहना चाहता हूँ कि हमारे लिए जनता सरवोपरि है और यही बात कहना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरी जो विधानसभा है वह बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और यहां के लोगों के हितों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने एक कमेटी प्रकरण की जांच को बना दी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top