Breaking News
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था, लेकिन नहीं हुआ यह वादा पूरा -सीएम धामी

केजरीवाल ने नए स्कूल खोलने के बजाय गली-गली शराब की दुकानें खोलीं

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री ने बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे 5 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करें और शैलेन्द्र कुमार को भारी मतों से विजय दिलाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि “हमने उत्तराखंड में लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 5000 एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के प्रभाव से राज्य में कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली है और अब दिल्ली में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार के रूप में विकास की नई राह खोली जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि “हमने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करती है। इसके साथ ही कश्मीर से धारा 370 को हटाना और श्रीराम मंदिर का निर्माण भी भाजपा की महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं।”

उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए कहा, कि “दिल्ली में आप-दा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में केवल ड्रामेबाजी और नौटंकी की है। आप के नेताओं ने चुनाव से पहले 500 नए स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन गली-गली में शराब की दुकानें खोल दी।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “दिल्ली में यमुना नदी की हालत देखकर मुझे बहुत दु:ख होता है। उत्तराखंड से निकलने वाली यमुना नदी स्वच्छ और निर्मल रहती है, लेकिन दिल्ली में इसकी स्थिति बहुत खराब है। केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ।”

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि 5 फरवरी को आप सभी भाजपा के पक्ष में मतदान करें और शैलेन्द्र कुमार जी को भारी बहुमत से विजय दिलाएं। भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली में भी विकास की गति तेज करेगी।”
कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, एनडीए प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार, संयोजक व चेयरमैन एमसीडी अनिल त्यागी, विधानसभा प्रभारी एमएलसी चंद शर्मा, संयोजक अनिरुद्ध शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री विनय रोहिला, मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल, राजपाल राणा, नीमा अधिकारी, रेखा रावत, रेखा सिंहा, शालिनी मिश्रा, बिहार विधानसभा की सदस्य विधायक मीना कामत एवं अन्य सम्मानित प्रतिनिधियों समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top