Breaking News
मोबाइल चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा,चार लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; एक गिरफ्तार
मोबाइल चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा,चार लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; एक गिरफ्तार
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
कैलिफोर्निया में दो सहेलियों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
कैलिफोर्निया में दो सहेलियों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बल्लूपुर-चकराता रोड पर थार से हुड़दंग, पुलिस ने चालक समेत 3 को हिरासत में लिया
बल्लूपुर-चकराता रोड पर थार से हुड़दंग, पुलिस ने चालक समेत 3 को हिरासत में लिया
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
बर्फ की सफेद चादर में लिपटी मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल की वादियां 

पैदल रास्तों और खेत खलियानों में जमी बर्फ

सर्द हवाओं ने ठंड में किया और इजाफा 

नैनीताल में हुआ इस वर्ष का पहला हिमपात

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिन से मौसम खराब चल रहा था, वहीं देर रात बारिश के चलते आज मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी हो गई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। औली में भी बर्फबारी के बाद भारी मात्रा में बर्फ जमी है।

पिछले दिनों बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने औली का रुख करना शुरू किया। औली के सभी होटल, लॉज भरे हुए हैं। वहीं, आज फिर से बर्फबारी होने से पर्यटकों की भीड़ उमड़ सकती है।

चकराता में भी आज बर्फबारी हुई है। क्षेत्र के लौखंडी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ में भारी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद जमीन पर कई इंच मोटी बर्फ की चादर जम गई है।

नैनीताल शहर में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हो गया है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ नजर आई।

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी स्थानीय किसानों की फसलों और फलों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। रविवार की सुबह मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर, चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां और खेत बर्फ के सफेद चादरों से घिरे नजर आए।

वहीं, आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top