Breaking News
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
डोईवाला में वाहन चोरी का 8 घंटे में खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
डोईवाला में वाहन चोरी का 8 घंटे में खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक भी संरक्षण में
ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक भी संरक्षण में
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेहरू कॉलोनी में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चेन, स्कूटी और चाकू बरामद
नेहरू कॉलोनी में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चेन, स्कूटी और चाकू बरामद
करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून:  एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने करोड़ों रुपये की भूमि हड़पने की साजिश में शामिल एक फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर वादी की करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की थी। आरोप है कि करीब 10 वर्ष पहले मृत व्यक्ति के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित अधिकार पत्र (पावर ऑफ अटॉर्नी) तैयार कराया गया और उसी के आधार पर भूमि पर स्टे लेने का प्रयास किया गया।

मामले में वादी राहुल देव निवासी टर्नर रोड, पटेलनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ममेरे दादा स्वर्गीय केवल कृष्ण ने वर्ष 2009 में वसीयत के माध्यम से अपनी संपत्ति उनके नाम की थी। वर्ष 2024 में संपत्ति उनके नाम दर्ज होने के बाद वर्ष 2026 में भूमि की फर्द निकलवाने पर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के जरिए संपत्ति पर आपत्ति और स्टे की जानकारी मिली।

शिकायत के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में 17 अप्रैल 2026 को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय, राजस्व विभाग और विभिन्न बैंकों से दस्तावेज जुटाए गए, जिनसे आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले।

इस मामले की मुख्य आरोपी बबीता देवी को पुलिस पहले ही 1 जून 2026 को सहारनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं फरार चल रहे आरोपी राजकमल (53 वर्ष) को पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर जय कॉलोनी, सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

राजकमल (53 वर्ष) निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:

बबीता देवी (52 वर्ष) निवासी गंगोह, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top