Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
‘रंगीन’ का ट्रेलर रिलीज, विनीत कुमार सिंह निभा रहे हैं एक उलझे पत्रकार का किरदार, जानिए कब रिलीज होगी सीरीज

‘छावा’ फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह एक बार फिर दर्शकों के सामने एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी नई सीरीज ‘रंगीन’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में विनीत के साथ राजश्री देशपांडे और तारुक रैना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि विनीत एक ईमानदार और समर्पित पत्रकार आदर्श की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने अखबार और काम में इतना उलझा रहता है कि निजी जीवन को नजरअंदाज कर बैठता है। पत्नी (राजश्री देशपांडे) अकेलेपन से जूझती है और भावनात्मक सहारे की तलाश में एक नई राह पकड़ लेती है। तभी तारुक रैना का किरदार कहानी में तीसरे शख्स के तौर पर आता है, जिससे रिश्तों में और भी उलझनें पैदा हो जाती हैं। आदर्श इस धोखे का जवाब तलाशता है, और फिर शुरू होती है एक जंग — भावनाओं, रिश्तों और बदले की।

कॉमेडी-ड्रामा में डूबी है कहानी:
‘रंगीन’ केवल एक एक्स्ट्रा मैरिटल एंगल नहीं है, बल्कि यह रिश्तों की जटिलता, व्यक्तिगत चुनौतियों और भावनाओं की गहराई को भी कॉमिक अंदाज में दर्शाती है। सीरीज में हास्य के साथ-साथ एक गंभीर सामाजिक संदेश भी पिरोया गया है।

कब और कहां देख सकते हैं?:
सीरीज 25 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। इसे कबीर खान और राजन कपूर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि डायरेक्शन की जिम्मेदारी कोपाल नैथानी और प्रांजल दूआ ने निभाई है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top