Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने अपने ही बच्चों को दिया जहर

घरेलू विवाद से तंग आकर महिला का खौफनाक कदम

बिहार। सहरसा जिले से एक बेहद चिंताजनक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने ही बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया। घटना के बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो मासूम बच्चों की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पांच बच्चों को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया। घटना के बाद जब बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, तो एक बच्चे ने साहस दिखाते हुए घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकलकर मदद मांगी। इसके बाद आसपास के लोगों ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सभी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी का इलाज जारी है और ज्यादातर की हालत में सुधार है, लेकिन पांच साल के दो जुड़वा बच्चों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला का अपने परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वहीं, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई है और घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top