Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 3-0 से सीरीज की अपने नाम 

नई दिल्ली।  भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। रोहित शर्मा ने मैच में शानदार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बनाए। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित टी20 में संयुक्त रूप से भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 54वीं बार मैच खेलने उतरी। उसे 42वीं जीत हासिल हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने 42 मैच जीते थे। धोनी का बात करें उन्होंने 72 मैचों टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान भारत को 42 मुकाबलों में जीत मिली थी। रोहित शर्मा को उनकी बराबरी करने के लिए अफगान टीम के खिलाफ सभी मैच जीतने थे और ऐसा ही हुआ। रोहित अगर टी20 विश्व कप में कप्तानी करते हैं तो धोनी से आगे निकल सकते हैं।

भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। टीम इंडिया को पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर खेलने पड़े।

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। भारत को 17 रन बनाने थे, लेकिन रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह मिलकर 16 रन ही बना सके। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। इस बार रोहित और रिंकू के अलावा संजू सैमसन ने बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान को 12 रन का लक्ष्य मिला। अफगान टीम एक रन ही बना सकी। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top