Breaking News
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर

बरालोकपुर। थाना चौबिया क्षेत्र के कस्बा बरालोकपुर में सोमवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बना लिया। परिवार के लोग खेत पर गए थे, इसी दौरान चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और करीब 50 हजार रुपये की नकदी समेत साढ़े छह लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। शाम को घर लौटने पर वारदात का पता चला।

पीड़ित किशोर शाक्य ने बताया कि वह पत्नी सुनीता देवी के साथ पेट्रोल पंप के पास बने मकान में रहते हैं। सोमवार दोपहर दोनों थाना ऊसराहार क्षेत्र के कृपालपुर गांव स्थित अपने खेत में धान की फसल में खाद डालने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को सूना पाकर ताला तोड़ दिया।

शाम को दंपती वापस लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर गायब मिले।

पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए सामान में सोने की चेन, झाले, मंगलसूत्र, ओम और नाक का फूल शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की करधनी, पायल और तोड़ियां भी चोर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब एक किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हुए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाकर चोरों की तलाश की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि दिन के समय सूने मकान को निशाना बनाए जाने से चोरों के बेखौफ होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

थाना प्रभारी चौबिया महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top