Breaking News
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका चलाएगा ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’- ट्रंप

वैश्विक व्यापार को राहत देने के लिए अमेरिका की नई पहल, कई देशों ने मांगी मदद

वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे वाणिज्यिक जहाजों को निकालने के लिए नई पहल का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को मानवीय मिशन बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी देते हुए बताया कि कई देशों ने अमेरिका से अनुरोध किया है कि उनके जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि ये देश पश्चिम एशिया के मौजूदा विवाद में शामिल नहीं हैं, लेकिन हालात के चलते उनके जहाज फंस गए हैं।

ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि अमेरिका इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराएगा, ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपने व्यापारिक कार्य जारी रख सकें। उन्होंने इसे मानवीय और वैश्विक व्यापार के हित में उठाया गया जरूरी कदम बताया।

‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत यह अभियान सोमवार (पश्चिम एशियाई समय) से शुरू किया जाएगा। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, इस मुद्दे पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत भी जारी है, ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।

राष्ट्रपति ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर ऐसे हस्तक्षेप से सख्ती से निपटा जाएगा। यह पहल उन देशों, कंपनियों और लोगों के लिए है, जो मौजूदा हालात के कारण प्रभावित हुए हैं और जिनका किसी भी विवाद से सीधा संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top