Breaking News
रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद, युवक की गला कटने से मौत; युवती ने भी काटा अपना गला

दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित युवक की हत्या, यमुना में फेंका शव; दो आरोपी गिरफ्तार

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर कंटेनर में फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव

जूडियो फ्रेंचाइजी के नाम पर 39.53 लाख की साइबर ठगी, बैंक खाते सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में परिवार के चार लोग घायल

फतेहाबाद- गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 20 से 25 युवकों ने एक ढाणी पर हमला कर फायरिंग और पथराव किया, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल देशराज ने बताया कि उनके बड़े बेटे मंगत के साथ लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार रात मंगत अपने साथियों के साथ ढाणी पर पहुंचा और अचानक हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने गोलीबारी करने के साथ-साथ जमकर पत्थरबाजी भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हमले में देशराज, उनकी पत्नी, मां और बेटे को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top