Breaking News
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
वाराणसी में 6.32 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, झारखंड एसीबी ने रिश्तेदार के घर से दबोचा
वाराणसी में 6.32 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, झारखंड एसीबी ने रिश्तेदार के घर से दबोचा
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील
देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील
जालंधर में लक्की ठाकुर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, नरिंदर थापर समेत छह आरोपी गिरफ्तार
जालंधर में लक्की ठाकुर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, नरिंदर थापर समेत छह आरोपी गिरफ्तार
सर्दियों में ज्यादा नींद और थकान क्यों होती है? विंटर ब्लूज के संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें बचाव के उपाय
सर्दियों में ज्यादा नींद और थकान क्यों होती है? विंटर ब्लूज के संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें बचाव के उपाय
मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि
मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि
वाराणसी में 6.32 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, झारखंड एसीबी ने रिश्तेदार के घर से दबोचा

वाराणसी। झारखंड में भूमि अधिग्रहण के दौरान 6.32 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले में वांछित आरोपी जयनिवास पांडेय उर्फ शास्त्री को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसीबी की टीम ने लंका थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर झारखंड ले जाया गया।

जयनिवास पांडेय भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का पूर्व कर्मचारी है और मूल रूप से बिहार के अरवल जिले का निवासी बताया गया है। झारखंड पुलिस को सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार महतो के निर्देशन में एसीबी की टीम वाराणसी पहुंची।

जांच में पता चला कि आरोपी पटेल नगर में अपने एक रिश्तेदार के मकान में छिपकर रह रहा था। इसके बाद झारखंड एसीबी ने स्थानीय लंका थाना पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के मुताबिक, धनबाद से आई एसीबी की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ और गिरफ्तारी से संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम उसे अपने साथ झारखंड ले गई।

एसीबी की पूछताछ में सामने आया कि जयनिवास पांडेय जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। आरोप है कि उसने सरकारी अधिकारियों के एक सिंडिकेट के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण से संबंधित जमीनों में पहले ही निवेश कर रखा था। इस मामले में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के रूप में 6.32 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top