Breaking News
हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास, 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ पेंशन जारी
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास, 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ पेंशन जारी
प्रयागराज जंक्शन पर 50 लाख के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, ट्रेन यात्रियों को बनाता था शिकार
प्रयागराज जंक्शन पर 50 लाख के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, ट्रेन यात्रियों को बनाता था शिकार
बहन से मिलने पहुंचे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोगों पर केस दर्ज
बहन से मिलने पहुंचे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोगों पर केस दर्ज
धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम- महाराज
धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम- महाराज
वन महोत्सव सप्ताह: गढ़वाल ग्रीनर्स ने उत्तराखंड में चलाया व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान
वन महोत्सव सप्ताह: गढ़वाल ग्रीनर्स ने उत्तराखंड में चलाया व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान
कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय- रेखा आर्या
कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय- रेखा आर्या
संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की
मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की
इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव स्टोरी का खूनी अंत, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या

 लुधियाना- पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती गायिका इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी आखिरकार एक खौफनाक साजिश और हत्या में बदल गई। पुलिस के मुताबिक कनाडा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ ने अपनी पहली शादी और बच्चों की सच्चाई छिपाकर गायिका को प्रेमजाल में फंसाया था।

करीब छह वर्षों तक दोनों रिश्ते में रहे। इस दौरान आरोपी ने शादी और कनाडा में सेटल कराने के सपने दिखाकर इंदर कौर और उसके परिवार का भरोसा जीत लिया। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जब इंदर कौर को पता चला कि सुखी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, तो उसने उससे दूरी बना ली और शादी से साफ इनकार कर दिया। इसी के बाद आरोपी ने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

जानकारी के मुताबिक आरोपी नेपाल के रास्ते गुपचुप तरीके से पंजाब पहुंचा और कई दिनों तक गायिका की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। 13 मई को उसने लुधियाना में इंदर कौर को मिलने के बहाने रोका और कथित तौर पर कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव और कार को अलग-अलग स्थानों पर नहर में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नेपाल बॉर्डर के रास्ते वापस फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उसने भारत में अपनी मौजूदगी छिपाने के लिए नेपाल मार्ग का इस्तेमाल किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता प्रीतम सिंह और उसके सहयोगी कर्मजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इंदर कौर पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बना रही थीं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स थे, लेकिन आरोपी के कहने पर उन्होंने धीरे-धीरे अपने सिंगिंग करियर से दूरी बना ली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top