Breaking News
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
हरिद्वार के महंत गोविन्द दास हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, ₹50 हजार का इनामी आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
गुरुग्राम में ऑटो चालक की हत्या से सनसनी, झाड़ियों में फेंका शव; दो आरोपी पकड़े गए
गुरुग्राम में ऑटो चालक की हत्या से सनसनी, झाड़ियों में फेंका शव; दो आरोपी पकड़े गए
पटना से लापता 18 वर्षीय छात्रा नरकटियागंज जंक्शन पर मिली, NIT छात्र गिरफ्तार
पटना से लापता 18 वर्षीय छात्रा नरकटियागंज जंक्शन पर मिली, NIT छात्र गिरफ्तार
कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू
जालंधर में घरेलू विवाद बना खूनी खेल, पति ने तवे से हमला कर पत्नी की हत्या

 जालंधर- पंजाब के जालंधर में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। थाना लांबड़ा क्षेत्र के सागर एन्क्लेव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की लोहे के तवे से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

मृतका की पहचान 48 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 55 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से जालंधर में किराए के मकान में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने रसोई में रखा लोहे का तवा उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आरोपी खुद थाना लांबड़ा पहुंचा और पुलिस के सामने हत्या करने की बात कबूल करते हुए खुद को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। जब मृतका के बेटे काम से लौटे तो मां की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का नेपाल में भी आपराधिक रिकॉर्ड होने की आशंका है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन न होने पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top