Breaking News
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

महायुद्ध की घड़ी! एम्बाप्पे vs यामाल, दुनिया की निगाहें FIFA World Cup सेमीफाइनल पर
महायुद्ध की घड़ी! एम्बाप्पे vs यामाल, दुनिया की निगाहें FIFA World Cup सेमीफाइनल पर
कूड़े के ढेर में मिले शव का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने साढू के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के डबुआ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंकने के मामले का क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ गुड्डू सहित शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले दो अन्य सह-आरोपियों प्रेमचंद और अजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है और वर्तमान में डबुआ के उत्तम नगर में रह रहा था।

साली और साढू ने रची थी हत्या की साजिश

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि यह वारदात बीती 22 अप्रैल की रात को अंजाम दी गई थी। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र ने अपनी साली (जो मृतक जयवीर की पत्नी है) के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी। दोनों ने मिलकर जयवीर की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को पहले घर के पास जंगल में फांसी पर लटकाने की कोशिश की।

गुमराह करने के लिए कूड़े के ढेर में फेंका शव

जब वे अपने पहले प्लान में कामयाब नहीं हुए, तो पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों की मदद ली गई। 23 अप्रैल की सुबह जयवीर के शव को डबुआ-पाली रोड पर स्थित एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। मृतक के भाई धर्मबीर (निवासी एटा, उत्तर प्रदेश) की शिकायत और हत्या की आशंका के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की थी।

अब तक पत्नी समेत कई आरोपी जेल की सलाखों के पीछे

क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके साले चंद्रप्रकाश समेत चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब मुख्य आरोपी जितेंद्र और शव को ठिकाने लगाने के लिए जगह बताने व मदद करने वाले साढू प्रेमचंद और उसके बेटे अजेन्द्र को भी दबोच लिया गया है। अदालत में पेशी के बाद सभी नए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top