Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर ₹1.56 करोड़ की साइबर ठगी, यूपी से दो अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली की शाहदरा जिला पुलिस ने देश भर के लोगों से करीब 1.56 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अमरोहा और मुरादाबाद में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुरादाबाद निवासी मोहम्मद सादिक (32) और जावेद अंसारी (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते और अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मुख्य साइबर ठगों (किंगपिन) के लिए काम करते थे। इनका मुख्य काम ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए ‘म्यूल अकाउंट’ (फर्जी या किराए के बैंक खाते) उपलब्ध कराना था। इन खातों के जरिए कुछ ही दिनों के भीतर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया था।

शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 9 अप्रैल को शाहदरा की रहने वाली एक महिला ने 21 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि ठगों ने टेलीग्राम ऐप पर मैसेज भेजकर उसे घर बैठे निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया था। शुरुआत में महिला को ऐप पर फर्जी मुनाफा दिखाया गया, जिससे झांसे में आकर उसने धीरे-धीरे 21 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जब पीड़िता ने मुनाफे की रकम निकालने (विड्रॉ) की कोशिश की, तो ठगों ने उस पर और पैसे निवेश करने का दबाव बनाया। महिला द्वारा और पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उसे टेलीग्राम पर ब्लॉक कर दिया।

पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और बैंक खातों की पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया। शाहदरा थाना पुलिस अब मोहम्मद सादिक और जावेद अंसारी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के मुख्य सरगनाओं और अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top