Breaking News
उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान का किया दौरा
उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान का किया दौरा
नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र
छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, चरस और अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

पाकुड़ में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े डकैती, लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार अपराधी
पाकुड़ में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े डकैती, लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार अपराधी
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पति और प्रेमिका गिरफ्तार
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पति और प्रेमिका गिरफ्तार
नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, मास्टरमाइंड नीरज सिंह गिरफ्तार

नेपाल भागने की फिराक में था दवा माफिया, पुलिस ने हाजीपुर से दबोचा

बिहार। बिहार में नकली और अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाजीपुर और पटना में सक्रिय नकली दवा गिरोह के सरगना नीरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही विशेष टीम ने उसे दबोच लिया।

पटना पुलिस की विशेष टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर हाजीपुर में छापेमारी कर नीरज सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी कई वर्षों से नकली दवाओं के कारोबार से जुड़ा था और उसका नेटवर्क बिहार के विभिन्न जिलों तक फैला हुआ था। पुलिस के मुताबिक गिरोह दूसरे राज्यों से दवाओं की खेप मंगवाकर उनकी पैकेजिंग और लेबल बदलकर बाजार में बेचता था।

छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकानों से बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाएं, सरकारी आपूर्ति से जुड़ी दवाएं और एंटी-स्नेक वेनम सीरम भी बरामद हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री की जांच कराई जा रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नीरज सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल के महीनों में उसके ठिकानों पर हुई कार्रवाई में करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध दवाएं और नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पटना और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है ताकि नकली दवाओं के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top