Breaking News
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी
15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी
महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन
भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन
जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश
जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे
अवैध शराब के खिलाफ दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी में दिनदहाड़े छह लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने मैनेजर को बनाया निशाना

रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर से गन पॉइंट पर लूटे लाखों रुपये

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। जयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देते हुए रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर से करीब छह लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार नकदी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था और हथियार के बल पर उन्हें धमकाते हुए उनके पास मौजूद करीब छह लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार और थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल है। नेपाल सीमा से सटे जयनगर क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top