Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई है। नंदग्राम थाने के बिल्कुल नजदीक, व्यस्त 100 फुटा रोड पर स्थित एक होटल में खाना खाने आए छात्र तरुण भैया पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हमले में एक गोली तरुण के दाएं हाथ (बाजू) में जा धंसी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

 एसीपी नंदग्राम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के समय दो बाइकों पर सवार होकर 5 युवक होटल पर पहुंचे। वहां पहले से खाना खा रहे तरुण और उसके साथी के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब तरुण ने इसका विरोध किया, तो दोनों गुट सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने अपनी पिस्टल निकालकर 3 से 4 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें से एक गोली तरुण को लग गई।

 लहूलुहान हालत में छात्र तरुण को तुरंत एमएमजी (MMG) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और इनके बीच पुराना विवाद चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top