Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ (KZF) के दो मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों को मलेशिया से डिपोर्ट (प्रत्यर्पित) कराकर भारत लाया गया है। पंजाब पुलिस ने दोनों को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही अपनी हिरासत में ले लिया।

 पकड़े गए आतंकियों की पहचान अंबाला के गुरविंदर सिंह और पटियाला के मंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी केजेडएफ (KZF) समर्थित उस खतरनाक आतंकी मॉड्यूल के मुख्य साजिशकर्ता हैं, जो पंजाब में ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ (Dedicated Freight Corridor) लाइनों समेत रेलवे के बेहद जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।

 गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने पहले भी इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। यह ग्रुप 23 जनवरी को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए आईईडी (IED) धमाके और 27 अप्रैल को पटियाला के शंभू के पास उसी कॉरिडोर पर ब्लास्ट की नाकाम कोशिश के लिए जिम्मेदार था। उस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचकर भारी मात्रा में आरपीजी (RPG) लॉन्चर, आरडीएक्स (RDX), आईईडी और हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे।

जांच में खुलासा हुआ है कि मलेशिया में बैठे केजेडएफ के हैंडलर्स विदेशी खातों के जरिए पंजाब में सक्रिय गुर्गों तक आतंकी फंड पहुंचा रहे थे। ये दोनों आरोपी उसी टेरर फंडिंग नेटवर्क को संचालित कर रहे थे, जिसका मुख्य मकसद पंजाब की शांति और कानून-व्यवस्था को भंग करना था। 18 जून को दोनों आरोपियों को पटियाला की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इनके पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top