Breaking News
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
पटेलनगर में पर्स स्नैचिंग की 2 वारदातों का 24 घंटे में खुलासा, नशे की लत ने बनाया स्नैचर
पटेलनगर में पर्स स्नैचिंग की 2 वारदातों का 24 घंटे में खुलासा, नशे की लत ने बनाया स्नैचर
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
एडीबी परियोजना के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया स्थलीय निरीक्षण

कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार को एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) द्वारा वित्त पोषित पेयजल एवं आधारभूत अवसंरचना परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं और निर्माण कार्यों से आमजन को कम से कम असुविधा हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एडीबी परियोजना कोटद्वार के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी, पुरानी पाइपलाइनों की समस्याओं से राहत मिलेगी और नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पानी की बर्बादी में कमी आएगी तथा बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को देखते हुए दीर्घकालिक एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी। यह कोटद्वार के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top