Breaking News
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
दिल्ली की युवती को शादी का झांसा देकर होटल में बंधक बनाया, नशीली दवा देकर दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप

मेरठ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रिश्तों को तार-तार करने और जबरन गर्भपात कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने मेरठ के एक युवक पर मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर होटल में बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और बाद में जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस थानों की लापरवाही के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है।

मूल रूप से पटना (बिहार) की रहने वाली पीड़िता का परिवार लंबे समय से दिल्ली में शिफ्ट हो चुका है। युवती ने ‘शादी डॉट कॉम’ पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी, जिसके जरिए मेरठ के सूरजकुंड (हनुमानपुरी) निवासी राहुल अग्रवाल ने उससे संपर्क किया। आरोपी राहुल ने युवती को अपने परिवार से भी मिलवाया और शादी का पूरा भरोसा दिया।

युवती का आरोप है कि 19 अप्रैल को राहुल ने उसे मेरठ बुलाया और मंगल पांडेय नगर स्थित ‘रॉयल इन’ होटल में तीन दिनों तक ठहराया। इस दौरान उसे खाने में नशीली दवा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया गया।

इसके बाद, 17 मई को कोर्ट मैरिज के बहाने युवती को दोबारा बुलाया गया, लेकिन वकीलों की हड़ताल का बहाना बनाकर टाल दिया गया। युवती के गर्भवती होने पर 19 मई को जबरन उसका गर्भपात (Abortion) करा दिया गया। जब पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, तो परिवार ने उसे ‘बांग्लादेशी’ (यह तर्क देकर कि उसके नाना-नानी कोलकाता के हैं) बताकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता ने जब यूपी-112 पुलिस को बुलाया, तो उसे न्याय मिलने के बजाय थानों के चक्कर काटने पड़े। महिला थाने ने उसे सिविल लाइंस भेज दिया और सिविल लाइंस पुलिस ने मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ स्थानीय पार्षदों के दबाव में आकर पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही थी।

मामला बढ़ने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी अविनाश पांडेय से मुलाकात की। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत शिकायत पत्र के आधार पर सीओ शुचिता सिंह को जांच सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top