Breaking News
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
संजय हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, चारपाई की लकड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
संजय हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, चारपाई की लकड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
बलिया में 100 रुपये के विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकू से हमला कर 28 वर्षीय युवक की हत्या
बलिया में 100 रुपये के विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकू से हमला कर 28 वर्षीय युवक की हत्या
छठ के प्रसाद को लेकर मां ने खोया आपा, चार साल की मासूम की मौत; आरोपी मां गिरफ्तार
छठ के प्रसाद को लेकर मां ने खोया आपा, चार साल की मासूम की मौत; आरोपी मां गिरफ्तार
सीमांकन विवाद में पटवारी से मारपीट का आरोप, घर में बंधक बनाने का मामला दर्ज

उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली तहसील अंतर्गत ग्राम बकेली में सरकारी ड्यूटी पर तैनात एक पटवारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह पूरा विवाद जमीन के सीमांकन  को लेकर शुरू हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पटवारी की शिकायत पर पाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, फरियादी गोरेलाल सिंह मार्को (58 वर्ष), जो वर्तमान में बकेली हल्का में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं, ग्राम बकेली में अपनी सरकारी ड्यूटी के तहत जमीन सीमांकन का काम पूरा करके लौट रहे थे। इसी दौरान बड़वाही तिराहा के पास उनका सामना विपिन सोनी नामक व्यक्ति से हुआ।

शिकायत में बताया गया है कि विपिन सोनी इस बात से नाराज था कि सीमांकन के दौरान उसकी जमीन को ‘शासकीय भूमि’ (सरकारी जमीन) क्यों दर्शाया गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पटवारी के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर शारीरिक हमला कर दिया।

 पीड़ित पटवारी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनकी बाईं कलाई मरोड़ दी और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिसके बाद उन पर लातों से वार किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी उन्हें घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले गया और कुछ देर तक बंधक बनाकर रखा। मौके पर पहुंचे स्थानीय नागरिकों—विकाश बैगा, मानू प्रजापति और संजय साहू ने जब घर का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर आरोपी ने गेट खोला और पटवारी बाहर आ सके। जाते-जाते आरोपी ने उन्हें दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इस हमले में पटवारी के बाएं हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद वे अपनी पत्नी कुसुम सिंह के साथ पाली थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।

सरकारी कर्मचारी पर ड्यूटी के दौरान हुए इस हमले से राजस्व विभाग में काफी रोष और चर्चा का माहौल है। पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पटवारी की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों  के बयान दर्ज कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top