Breaking News
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
गुरुग्राम में दूध विक्रेता पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटे; आरोपित गिरफ्तार
गुरुग्राम में दूध विक्रेता पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटे; आरोपित गिरफ्तार
ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया
20 साल पुरानी रंजिश में ग्रामीण की बांका से हत्या, वारदात के बाद आरोपित फरार
20 साल पुरानी रंजिश में ग्रामीण की बांका से हत्या, वारदात के बाद आरोपित फरार
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
बिना वैध लाइसेंस मांस बेचने पर एक व्यक्ति हिरासत में, विकासनगर पुलिस की कार्रवाई
बिना वैध लाइसेंस मांस बेचने पर एक व्यक्ति हिरासत में, विकासनगर पुलिस की कार्रवाई
मोगा में खूनी संघर्ष: जमीन पर जबरन बाड़ लगाने का विरोध करने पर किशोर की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मोगा: पंजाब के मोगा जिले के थाना बधनी कलां के अंतर्गत आने वाले गांव बुट्टर कलां में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पड़ोसियों द्वारा जबरन पौधे और बाड़ लगाने का विरोध करने पर उपजा विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार की ही लाइसेंसी 12 बोर राइफल छीनकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 16 वर्षीय किशोर जसदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कूनर बस्ती (बुट्टर कलां) के रहने वाले जगरूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनके चाचा सतनाम सिंह, गांव के ही नछतर सिंह की जमीन ठेके पर लेकर खेती करते हैं। शनिवार की शाम को पड़ोसी जोरा सिंह और दारा सिंह (दोनों पुत्र सतनाम सिंह) कथित तौर पर उनकी खेती वाली जमीन की सीमा (बाउंड्री) के साथ जबरन पौधे और बाड़ लगाने की कोशिश कर रहे थे।

 जब जगरूप और उनके परिवार ने इस जबरन कब्जे का विरोध किया, तो दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। इसके बाद आरोपी तैश में आकर शिकायतकर्ता के घर में घुस गए। उन्होंने घर में रखी लाइसेंसी 12 बोर की राइफल को जबरन छीन लिया और वहां मौजूद 16 साल के जसदीप सिंह पर सीधा फायर झोंक दिया।

गोली सीधे जसदीप के पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। परिजन उसे नाजुक हालत में तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी देर रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

 घटना की सूचना मिलते ही थाना बधनी कलां की पुलिस हरकत में आई और दोनों नामजद आरोपियों, जोरा सिंह और दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पहले इस मामले में जानलेवा हमले और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन अस्पताल में घायल किशोर की मौत हो जाने के बाद अब एफआईआर (FIR) में भारतीय न्याय संहिता की हत्या (Murder) से संबंधित धारा जोड़ दी गई है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top