Breaking News
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस
दरभंगा में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, बचाव में आए बेटे पर भी हमला; दो संदिग्ध हिरासत में
दरभंगा में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, बचाव में आए बेटे पर भी हमला; दो संदिग्ध हिरासत में
बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी
बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
कॉस्मेटिक की आड़ में नारकोटिक ड्रग की सप्लाई करता शातिर अभियुक्त आया एसटीएफ की गिरफ्त में

पूर्व में एसटीएफ द्वारा बरामद की गयी 18000 ट्रामाडोल कैप्सूल से भी निकला कनेक्शन।*

 एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून व ड्रग टीम द्वारा प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल व कोडीन के साथ कॉस्मेटिक जनरल स्टोर के मालिक को किया गिरफ्तार

थाना कलियर हरिद्वार से वाणिज्य मात्रा में कोडीन दवाई बरामद कर प्राप्त की महत्वपूर्ण सफलता।

 कलियर, जनपद हरिद्वार क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानो/गोदामों आदि में दी गयी दबिश।

अभियुक्त पूर्व में भी नशीली दवाओं की बिक्री में जा चुका है जेल

 देहरादून – माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को साथ में लेकर कई संदिग्ध स्थानो आदि पर दबिश देकर छापेमारी की कार्यवाही की गयी, इसी दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारा गया तो अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार से वाणिज्य मात्रा कोडीन व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदए किये । एसटीएफ/ एएनटीएफ देहरादून टीम व ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा अभियुक्त से संबंधित अन्य संभावित ठिकानो पर दबिश दी गई तो अभियुक्त के कब्जे से प्रतिबंधित कोडीन सिरप व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुई, जिन्हे अभियुक्त द्वारा मूल कीमत से कई गुना अधिक मूल्य पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। एस टी एफ प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ “अजय सिंह ” द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी। एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

गिरफ्तार अभियुक्त
अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार*
संचालक – एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर

बरामदगी
* 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप
* ट्रामाडोल कैप्सूल

अपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त
1. मु.अ.स 50/19 धारा 8/22 NDPS ACT
2. मु.अ.स. 170/19 धारा 8/22 NDPS ACT

पुलिस व ड्रग टीम

* निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा
* ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह जनपद हरिद्वार
* उपनिरीक्षक कमाल हसन
* उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी
* हेड कांस्टेबल मनमोहन
* कांस्टेबल दीपक नेगी1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top