Breaking News
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस
दरभंगा में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, बचाव में आए बेटे पर भी हमला; दो संदिग्ध हिरासत में
दरभंगा में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, बचाव में आए बेटे पर भी हमला; दो संदिग्ध हिरासत में
बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी
बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना: महाराज
पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना: महाराज
बेतिया में करोड़ों की लूट के बाद सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट, सोने की दुकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी
बेतिया में करोड़ों की लूट के बाद सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट, सोने की दुकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नानौता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार कथित स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से कुल 655 ग्राम स्मैक और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 31 लाख रुपये है।

एसएसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीआईजी अभिषेक सिंह के ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत 18 नवंबर को नानौता पुलिस की टीम ने रुहाड़ा पुलिया के पास घेराबंदी कर चारों आरोपितों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नानू उर्फ शकील निवासी हरपाल, थाना रामपुर मनिहारान, सय्यद शेखावत निवासी कुम्हारहेड़ा, थाना सरसावा और मोनू उर्फ फरमान व उसकी पत्नी शबनम उर्फ शगुफ्ता निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है।

एसपी देहात मयंक पाठक के अनुसार, पुलिस की तलाशी में नानू उर्फ शकील के पास से 60 ग्राम, सय्यद शेखावत से 260 ग्राम, मोनू उर्फ फरमान से 270 ग्राम और शबनम उर्फ शगुफ्ता से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस तरह कुल 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस जांच में आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। नानू उर्फ शकील के खिलाफ गोहत्या, पशु क्रूरता, चोरी और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व अभद्रता सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।

वहीं, मोनू उर्फ फरमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध चोरी का मामला भी दर्ज बताया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top