Breaking News
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
सहारनपुर में एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; 655 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस
गोरखपुर के किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत दो पर केस
दरभंगा में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, बचाव में आए बेटे पर भी हमला; दो संदिग्ध हिरासत में
दरभंगा में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, बचाव में आए बेटे पर भी हमला; दो संदिग्ध हिरासत में
बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी
बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
मुजफ्फरपुर में एएसआई 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई

मुजफ्फरपुर: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर ओपी (आउटपोस्ट) में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मुन्ना यादव को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस औचक कार्रवाई से स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई मुन्ना यादव ने एक स्थानीय व्यक्ति से किसी मामले को रफा-दफा करने और केस डायरी में मदद पहुंचाने के एवज में आठ हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इस बात की लिखित शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की। ब्यूरो की टीम ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत पूरी तरह सही पाई गई। इसके बाद आरोपी को दबोचने के लिए एक विशेष धावा दल का गठन किया गया।

तय योजना के मुताबिक, बुधवार को शिकायतकर्ता जैसे ही केमिकल लगे नोट लेकर एएसआई के पास पहुंचा और रुपये सौंपे, वैसे ही पहले से तैयार निगरानी की टीम ने मुन्ना यादव को मौके पर ही धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। आवश्यक कानूनी पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top