Breaking News
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार
कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम
कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम
ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन
ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन
कॉस्मेटिक स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉस्मेटिक स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में उसका संबंध एसटीएफ द्वारा पूर्व में बरामद किए गए 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल के मामले से भी सामने आया है।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में राज्यभर में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 मई 2026 को एसटीएफ/एएनटीएफ की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ थाना कलियर क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानों और गोदामों पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारकर उसके संचालक अहतशाम उल हक पुत्र शहीद, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी (हरिद्वार) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे तथा उससे जुड़े अन्य संभावित ठिकानों की तलाशी में 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। जांच में पता चला कि आरोपी प्रतिबंधित दवाओं को मूल कीमत से कई गुना अधिक दाम पर बेचकर अवैध लाभ कमा रहा था।

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से नशे से दूर रहने और नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस या एसटीएफ/एएनटीएफ को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top